• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं में 10 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहीं एएनएम ने उठाई स्थायीकरण की मांग, अक्टूबर में विधानसभा मार्च की चेतावनी

Naya Badaun by Naya Badaun
September 19, 2026
बदायूं में 10 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहीं एएनएम ने उठाई स्थायीकरण की मांग, अक्टूबर में विधानसभा मार्च की चेतावनी
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

उत्तर प्रदेश राज्य एएनएम कर्मचारी यूनियन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) के स्थायीकरण समेत तीन प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। एएनएम कर्मचारियों ने कहा कि वह लंबे समय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन वर्षों से काम करने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया गया है।

यूनियन पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत एएनएम ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, परिवार नियोजन, पोलियो अभियान समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कई एएनएम को सेवा देते हुए 10 वर्ष से अधिक समय हो चुका है, इसके बावजूद स्थायीकरण की मांग लंबित है। उन्होंने सरकार से सभी संविदा एएनएम के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए तत्काल स्थायीकरण की कार्रवाई करने की मांग की।

तीन प्रमुख मांगें रखीं

मांग=01

ज्ञापन में पहली मांग प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सेवाएं दे रहीं सभी संविदा सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) का तत्काल स्थायीकरण किए जाने की है।

मांग=02

दूसरी मांग में कहा गया कि स्थायीकरण होने तक सेवायोजन की तिथि से स्थायीकरण की तिथि तक समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के अनुसार एएनएम को देय वेतन, भत्ते एवं अन्य लाभों का भुगतान किया जाए। साथ ही इस अवधि का अवशेष वेतन एवं अन्य देयकों का भुगतान कराया जाए।

मांग=03

तीसरी मांग में एएनएम कर्मियों के वर्षों से लंबित विभिन्न भुगतानों को तत्काल जारी करने की है। इसमें बकाया वेतन के साथ टीबीआई, अनमोल, एचआरपी, फाइलेरिया, पोलियो, फैमिली प्लानिंग आदि मदों का लंबित भुगतान शामिल है। एएनएम कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से इन मदों का भुगतान लंबित होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्रवाई न होने पर विधानसभा मार्च की चेतावनी

यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो अक्टूबर 2026 में प्रदेशभर की एएनएम चारबाग रेलवे स्टेशन से विधानसभा तक मार्च निकालकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करेंगी। कर्मचारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करना नहीं, बल्कि लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान कराना है।

सरकार ले संज्ञान

एएनएम कर्मचारियों ने कहा कि वह लगातार जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसके बावजूद सेवा की लंबी अवधि पूरी होने के बाद भी स्थायीकरण नहीं होने से उनके भविष्य को लेकर असमंजस बना हुआ है। उन्होंने सरकार से तीनों मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

यह एएनएम रही शामिल

ज्ञापन देने वालों में बंदना वर्मा दातागंज, प्रीति दातागंज, कीर्ति दातागंज, श्रीदेवी सलारपुर, कोमल कुमारी जगत, करिश्मा देवी दातागंज, रूबी दातागंज, ममता बिनावर, सरिता बिनावर, प्रियंका वर्मा बिनावर, बबली बिनावर, बृजबाला शर्मा बिनावर सहित तमाम एएनएम कर्मचारी शामिल रहीं।

Previous Post

राधाष्टमी पर मातृशक्ति ने किया धार्मिक कार्यक्रम, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Next Post

शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता पर करें निस्तारण : डीएम

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version