नया बदायूं, संवाददाता बिसौली।
विधानसभा क्षेत्र 112 बिसौली में सेवा समर्पण अभियान के तहत संभावित भाजपा प्रत्याशी राम नरेश गौतम ने मंगलवार को दर्जनों गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान राम नरेश गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वसमाज के विकास के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, मजदूर और दलित समाज समेत सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और गुंडाराज पर प्रभावी अंकुश लगा है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके हथकंडों को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में भी जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने बिसौली विधानसभा को विकसित विधानसभा बनाने के लिए स्वयं को क्षेत्र की जनता के बीच संभावित प्रत्याशी के रूप में समर्थन मिलने का दावा किया।
राम नरेश गौतम ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें सर्वसमाज के लोगों का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इन गांव का किया दौरा
जनसंपर्क अभियान के दौरान मकमोड़ा, रामसैदपुर, सैदपुर, सखामई, करनपुर, दौलतपुर, कादरनगर, कमालपुर, सिद्धपुर, कैथोली, मदनजुड़ी और सैफपुरा समेत दर्जनों गांवों में ग्रामीणों से संपर्क किया गया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर विकास गौतम, अभय गौतम, अनिल सागर, अनिल शर्मा, अमर सिंह सागर, नेम सिंह ठाकुर, ज्योति सिंह, अमन पाठक, तेजपाल सागर, अमित मौर्य, लाखन मौर्य, दिनेश मौर्य, राहुल दिवाकर, जसवीर यादव, इमरान शेख, जसवीर पाल, हरवंश पाल, जयपाल कश्यप, दीनदयाल उपाध्याय, रामजस पाठक, दीनानाथ सागर, कमल सागर, माया पाल, विमलेश, विटोला, रामरती समेत तमाम समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।

Discussion about this post