• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कशेर पनोटा में जलभराव पर कांग्रेसजनों का प्रदर्शन, बीडीओ के नाम सौंपा ज्ञापन

Naya Badaun by Naya Badaun
August 8, 2026
कशेर पनोटा में जलभराव पर कांग्रेसजनों का प्रदर्शन, बीडीओ के नाम सौंपा ज्ञापन
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता वजीरगंज।

जनपद बदायूं के ब्लॉक वजीरगंज के ग्राम कशेर पनोटा में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (BDO) के नाम ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंपा। ADO पंचायत ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब तक पानी की निकासी के लिए बनी पुलिया बंद होने के कारण बरसात का पानी गांव के बाहर PWD रोड, खेतों और मकानों के आसपास भर गया है। इससे जहां एक ओर उपले, गोबर और कूड़ा रखने का स्थान जलमग्न हो गया है, वहीं धान की फसल और पौध भी नष्ट हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि तत्काल JCB मशीन लगाकर पुलिया को खुलवाया जाए और पानी को तालाब तक पहुंचाकर जलनिकासी सुनिश्चित की जाए।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
इस आठ  अगस्त के ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महात्मा गांधी के “करो या मरो” के आह्वान को याद करते हुए उनके विचारों को दोहराया गया।

अत्यंत गंभीर है समस्या
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश सचिव रजनी सिंह ‘बागी’ ने कहा कि जलभराव की समस्या अत्यंत गंभीर है और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई कर ग्रामीणों और किसानों को राहत देनी चाहिए।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बदायूं ओमकार सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए उन्हें नमन किया।

जल्द हो समस्या का समाधान
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कहा कि जलनिकासी की तत्काल व्यवस्था के साथ-साथ तालाब तक जाने वाले मार्ग का स्थायी समाधान भी किया जाना आवश्यक है।

एकजुट जरूरी
जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी वीरेश तोमर ने कहा कि गांधीजी का “करो या मरो” संदेश आज भी समाज को जनहित के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

यह रहे मौजूद
रामरतन पटेल, ओमप्रकाश प्रजापति, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला अध्यक्ष, क्लास हुसैन, अजय सिंह, प्रशांत प्रजापति, अवधेश मिश्रा, जयमल, राम सिंह, धर्मेंद्र, नरेश, हरिराम, विनय कुमार, प्रेमपाल, ओमपाल, दुर्गेश, नन्हे लाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

बदायूं में आचार्य अभ्यास वर्ग संपन्न, शिक्षकों को दिया गया नवीन शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण

Next Post

बदायूं में कांवड़ मार्ग पर रातभर सफाई अभियान, पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दिखाई हरी झंडी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version