नया बदायूं, संवाददाता वजीरगंज।
जनपद बदायूं के ब्लॉक वजीरगंज के ग्राम कशेर पनोटा में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (BDO) के नाम ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंपा। ADO पंचायत ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब तक पानी की निकासी के लिए बनी पुलिया बंद होने के कारण बरसात का पानी गांव के बाहर PWD रोड, खेतों और मकानों के आसपास भर गया है। इससे जहां एक ओर उपले, गोबर और कूड़ा रखने का स्थान जलमग्न हो गया है, वहीं धान की फसल और पौध भी नष्ट हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि तत्काल JCB मशीन लगाकर पुलिया को खुलवाया जाए और पानी को तालाब तक पहुंचाकर जलनिकासी सुनिश्चित की जाए।
स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
इस आठ अगस्त के ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महात्मा गांधी के “करो या मरो” के आह्वान को याद करते हुए उनके विचारों को दोहराया गया।
अत्यंत गंभीर है समस्या
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश सचिव रजनी सिंह ‘बागी’ ने कहा कि जलभराव की समस्या अत्यंत गंभीर है और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई कर ग्रामीणों और किसानों को राहत देनी चाहिए।
स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बदायूं ओमकार सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए उन्हें नमन किया।
जल्द हो समस्या का समाधान
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कहा कि जलनिकासी की तत्काल व्यवस्था के साथ-साथ तालाब तक जाने वाले मार्ग का स्थायी समाधान भी किया जाना आवश्यक है।
एकजुट जरूरी
जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी वीरेश तोमर ने कहा कि गांधीजी का “करो या मरो” संदेश आज भी समाज को जनहित के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।
यह रहे मौजूद
रामरतन पटेल, ओमप्रकाश प्रजापति, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला अध्यक्ष, क्लास हुसैन, अजय सिंह, प्रशांत प्रजापति, अवधेश मिश्रा, जयमल, राम सिंह, धर्मेंद्र, नरेश, हरिराम, विनय कुमार, प्रेमपाल, ओमपाल, दुर्गेश, नन्हे लाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
