बदायूं संवाददाता।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 45 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान खून की कमी से पीड़ित एक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) महिला मिली, जिसे आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया।
अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की ब्लड, मलेरिया, बीपी, पल्स, पीलिया, शुगर, एनीमिया और बुखार सहित अन्य जरूरी जांचें की गईं। साथ ही महिलाओं को समय पर आयरन और कैल्शियम की गोलियां लेने की सलाह दी गई।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ विपिन वर्मा ने कहा कि गर्भावस्था का पता चलते ही महिलाओं को अस्पताल पहुंचकर प्रसव पूर्व जांच करानी चाहिए, ताकि किसी भी बीमारी या परेशानी का शुरुआती दौर में पता लगाकर समय से उपचार किया जा सके।
इस मौके पर श्वेता सबलोक, मरियम बी, अंजली सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Discussion about this post