• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

यज्ञ है भारतीय संस्कृति का प्राण : नत्थूलाल

Naya Badaun by Naya Badaun
July 17, 2026
यज्ञ है भारतीय संस्कृति का प्राण : नत्थूलाल
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता उझानी।

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का मोहल्ला श्रीनारायणगंज स्थित सुखपाल शर्मा के आवास पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का अभिनंदन किया। मातृशक्तियों एवं देवकन्याओं ने परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष, 2400 तीर्थों के जल एवं रज से युक्त शक्ति कलश, सौ वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड दीप के दर्शन-पूजन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। शाम को विराट दीपयज्ञ हुआ। तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने एक बुराई का त्याग कर एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया।

गायत्री शक्तिपीठ के नत्थूलाल शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। जीवन में स्वार्थ, आलस्य और बुराइयों का त्याग कर बच्चों को सद्गुणों से सींचें।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि हम बच्चों को मोबाइल नहीं, संस्कारों से जोड़ें, करुणा, सेवा, श्रम और सदाचार का पाठ पढ़ाएं। परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र है। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा एवं डा. सोहनपाल ने वेदमंत्रोच्चारण कर पूजन सम्पन्न कराया। रथ चालक राकेश कुमार सिंह ने प्रज्ञा सुनाए। मुख्य यजमान भुवनेश शर्मा ने गुरु पूजन, डा.सोहनपाल ने शक्ति कलश और आर्येंद्र सिंह, ध्रुव यादव, रामनिवास शर्मा, राम प्रसाद सौरभ ने अखंड दीप का पूजन किया। इस मौके पर ममता शर्मा, कमला देवी, साधना सोलंकी, धीरेंद्र सोलंकी, मुन्नी देवी, मोना यादव, रामौतार शर्मा, विद्याराम शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, राजेश मिश्रा, उमाशंकर शर्मा, दीप्ति शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, ब्रहमानंद चतुर्वेदी, चंद्रपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Previous Post

22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, 18 जुलाई को 30 मंडलों में होंगी बैठकें

Next Post

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने 17 गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version