• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ पूजन, देवकली पटना से बदायूं तक गूंजे गायत्री मंत्र

Naya Badaun by Naya Badaun
June 23, 2026
ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ पूजन, देवकली पटना से बदायूं तक गूंजे गायत्री मंत्र
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में निकाली जा रही ज्योति कलश रथ यात्रा का उसावां क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। देवकली पटना स्थित प्राचीन शिव मंदिर से लेकर उसावां नगर और गायत्री शक्तिपीठ बदायूं तक वैदिक मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश का पूजन कर युग निर्माण अभियान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

शाहजहांपुर से चलकर बदायूं पहुंची ज्योति कलश रथ यात्रा का सबसे पहले देवकली पटना स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में वैदिक परंपराओं के अनुसार वेदमंत्रों के साथ ज्योति कलश का पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र, समाज और विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान मातृशक्तियों, युवाओं और वरिष्ठ परिजनों ने सामूहिक रूप से गायत्री महामंत्र का जप कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह और जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि ज्योति कलश युग परिवर्तन, नैतिक जागरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश लेकर चल रहा है। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा एवं नत्थूलाल शर्मा ने कहा कि गायत्री परिवार का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है।
देवकली पटना से आगे बढ़ी रथ यात्रा उसावां स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां गायत्री शक्तिपीठ बदायूं के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकाश, ज्ञान और सद्बुद्धि का विशेष महत्व है तथा ज्योति कलश उसी दिव्य चेतना का प्रतीक है जो मनुष्य को अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाती है।
नगर पंचायत उसावां की चेयरमैन प्रियंका सिंह चौहान ने मातृशक्तियों एवं देवकन्याओं के साथ श्रद्धापूर्वक ज्योति कलश का पूजन किया और हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। बेबी गुप्ता और रजनी गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मातृशक्तियां एवं देवकन्याएं यात्रा में शामिल रहीं। नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
ज्योति कलश रथ यात्रा प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर भी पहुंची, जहां महंत चेतन्य दास ने विशेष पूजा-अर्चना कर ज्योति कलश का पूजन किया। पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता, ओम प्रताप सिंह, संतोष सिंह, नरेश गुप्ता, रामबाबू गुप्ता तथा पवन गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में सहभागिता की। शाहजहांपुर जिला समन्वयक सूरज वर्मा, ट्रस्टी दुर्गेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार वर्मा तथा युवा प्रकोष्ठ के कपूर कुमार के नेतृत्व में आई इस रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। मातृशक्तियों एवं देवकन्याओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सायंकाल रथ यात्रा गायत्री शक्तिपीठ बदायूं पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन किया गया। शक्तिपीठ परिसर में देर शाम तक भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक कार्यक्रम चलते रहे।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 24 जून को गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र बदायूं पर मां गायत्री जयंती, गंगा दशहरा तथा परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रातः पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, पुंसवन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार और मुंडन संस्कार सहित विभिन्न वैदिक संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। इसके पश्चात कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुखबीर सिंह, सियानंद सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता, रज्जन लाल, राजेश पाल सिंह, अविनेश कुमार सिंह, संजीव कुमार, रत्नेश गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous Post

गोशाला में अव्यवस्थाओं और गोवंशों की मौत का आरोप, ग्रामीण ने की जांच की मांग

Next Post

परिवाहन विभाग का अभियान : 24 वाहनों पर लगे रिफ्लेक्टर, 9 वाहन सीज

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version