नया बदायूं, संवाददाता।
जिला महिला अस्पताल परिसर में सोमवार दोपहर 3 बजे के बाद उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला अस्पताल के पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। महिला टैंक की आखिरी सीढ़ी पर बैठी हुई दिखाई दी, जिसके बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों के तीमारदारों और अन्य लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला को टैंक से उतारने का प्रयास किया गया और फिर 3 घंटे बाद जैसे तैसे महिला को ओवरहेंड टैंक से नीचे उतर गया है।

सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। महिला को ओवरहेड टैंक पर बैठा देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।

ओवरहेड टैंक की ऊंचाई को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी महिला से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए समझाने का प्रयास करते नजर आए। वहीं अस्पताल परिसर में भीड़ जमा होने के कारण मौके पर काफी हलचल रही।

फिलहाल महिला के टैंक पर चढ़ने के कारणों की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
कप्तान को बुलाओ तब उतरूंगी
जिला महिला अस्पताल स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ी महिला बार-बार कह रही है कि मैं आप लोगों की खाने से नीचे नहीं उतरूंगी कप्तान साहब को बुलाओ तब मैं उतरूंगी और अपनी बात बताऊंगी।
3 घंटे प्रयास के बाद टैंक उतरी महिला
जिला महिला अस्पताल के ओवरहेड टैंक पर महिला सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे चढ़ गई और फिर हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस टीम पहुंच गई और 3 घंटे तक रेस्क्यू के लिए प्रयास किया गया। शाम को 6:00 बजे के बाद महिला जैसे पैसे टैंक से नीचे उतरी और फिर पुलिस उसको अपने साथ स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले गई।

Discussion about this post