नया बदायूं, संवाददाता।
जिला महिला अस्पताल परिसर में सोमवार दोपहर 3 बजे के बाद उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला अस्पताल के पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। महिला टैंक की आखिरी सीढ़ी पर बैठी हुई दिखाई दी, जिसके बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों के तीमारदारों और अन्य लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला को टैंक से उतारने का प्रयास कर रही है।
ओवरहेड टैंक की ऊंचाई को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी महिला से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए समझाने का प्रयास करते नजर आए। वहीं अस्पताल परिसर में भीड़ जमा होने के कारण मौके पर काफी हलचल रही।
फिलहाल महिला के टैंक पर चढ़ने के कारणों की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
कप्तान को बुलाओ तब उतरूंगी
जिला महिला अस्पताल स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ी महिला बार-बार कह रही है कि मैं आप लोगों की खाने से नीचे नहीं उतरूंगी कप्तान साहब को बुलाओ तब मैं उतरूंगी और अपनी बात बताऊंगी।
खबर अपडेट हो रही…
