नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर में बारिश के बाद कई मार्ग और कालोनियां तालाब बनती जा रही हैं। जलभराव की समस्या स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के लोग भी जेल रहे हैं। वन विभाग कालोनी व मार्ग भी ठीक इसी तरह से ग्रस्त है और लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
शहर के वन विभाग रोड पर आंबेड़कर पार्क से लेकर पुलिस लाइन तिराहा तक मार्ग पर कई जगह गहरे-गहरे गड्डे हो गए हैं। इस पर एक से दो फिट गहरे गड्डे हैं जिनमें बारिश के बाद जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से लोग परेशान हैं और गड्डों की जानकारी न होने की वजह से जलभराव में गिर रहे हैं। यह गड्डे और जलभराव केवल मुख्य मार्ग पर ही नहीं हैं बल्कि जलभराव की दिक्कत वन विभाग की कालोनी में अंदर भी हैं। यहां स्थानीय निवासी कर्मचारी भी परेशान हैं, जिनको बच्चों कोेलेकर डर बना हुआ है, कि कहीं बच्चों के साथ कोई हादसा न हो जाये।
गड्डों में पलट जाते हैं ई-रिक्शा
बदायूं शहर के वन विभाग रोड़ पर गहरे-गहरे गड्डे केवल बाइक सवारों के लिए हादसा का कारण नहीं बने हैं बल्कि सबसे ज्यादा दिक्कत ई-रिक्शा चालकों को है और ई-रिक्शा में बैठने वालों को खतरा है। आये दिन ई-रिक्शा पलट जाते हैं। सभी लोगों की मांग है कि मार्ग का निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है।

Discussion about this post