नया बदायूं, संवाददाता।
नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए मोहल्ला खाकरोबान खंडसारी में कथित रूप से नशीला पदार्थ बेच रहे कुछ युवकों को मौके पर पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर छड़ा सड़का चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।
मामले की जानकारी मिलने पर विहिप जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने उच्चाधिकारियों को फोन के माध्यम से अवगत कराते हुए नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।
विहिप पदाधिकारियों ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नियमित अभियान चलाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की।
इस दौरान जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, जिला सह मंत्री राजेश बाबू, जिला सह संयोजक आशीष उपाध्याय, सत्येंद्र सोनू द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post