नया बदायूं। संवाददाता
जनपद बदायूं में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिसंबर महीने में टीका उत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत जनपद भर में सेंशन लगाकर छूटे हुए बच्चे का टीकाकरण कराया गया है। वहीं परिवारों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बच्चों के टीकाकरण का शुभारंभ कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मॉनीट्रिंग के साथ शहर से देहात तक टीकाकरण को संपन्न कराया गया है।
बुधवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीका उत्सव के तहत टीकाकरण कराया गया। शहर से देहात तक टीकाकरण पूरे दिन चला है। शहर में आवास विकास कालोनी में टीका उत्सव का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन बदायूं नगर पालिका दीपमाला गोयल के द्वारा किया। जिसमें उनके द्वारा टीका उत्सव को सफल बनाने के लिए लाभार्थियों से अपील की गई कि अपने बच्चों का टीकाकरण समय से जरूर करायें। टीका उत्सव उद्घाटन के समय डीयूएचसी उमेश राठौर, अभय प्रताप सिंह एनयूएचएम यूनिट, यूनिसेफ से बीएमसी प्रदीप, एएनएम करुणा एवं आशा उपस्थित रही। यहां बच्चों का टीकाकरण किया और परिवार के सदस्यों को जानकारी दी गई। इधर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि जिले में बुधवार को प्रथम टीका उत्सव पर्व मनाया गया है। प्रथम टीकाकरण उत्सव के दिन 399 सेंशन लगाये गये हैं। जिसमें कुल 636 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया गया तो वहीं शून्य से पांच वर्ष तक के 3189 बच्चों का टीकाकरण कराया गया। कोल्डचैन मैनेजर यूएनडीपी अरविंद गुप्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post