• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं के इस्लामनगर में बवाल : बाइक-ऑटो टकराने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर पथराव, एक दर्जन घायल

Naya Badaun by Naya Badaun
June 26, 2026
बदायूं के इस्लामनगर में बवाल : बाइक-ऑटो टकराने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर पथराव, एक दर्जन घायल
ShareShareShare

नया बदायूं,  संवाददाता।

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में शुक्रवार दोपहर बाइक और ऑटो के टच होने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट व पथराव हुआ। घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। हालांकि केवल तीन घायल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे, जबकि अन्य लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराने चले गए। मोहर्रम जुलूस भी प्रभावित  हुआ हैl एसे में कई थानों  की  फोर्स लगानी पड़ी है l

घटना इस्लामनगर के मछली बाजार की है। बताया जाता है कि मल्लू कुरैशी के बेटे आदिल की बाइक से मछली विक्रेता दीपक का ऑटो टच हो गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान क्षेत्र का मीट कारोबारी फारुख मौके पर पहुंचा और दीपक का पक्ष लेते हुए आदिल से बहस करने लगा। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग मौके पर जुट गए और विवाद मारपीट में बदल गया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव के कारण पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए दुकानों और घरों में छिपने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों ने छतों से भी पत्थर फेंके, जिससे हालात और बिगड़ गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। साथ ही यूपी-112 की अतिरिक्त पुलिस टीमों को भी बुलाया गया। पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी मौके से भागने लगे। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पुलिस ने घरों और सड़कों से संदिग्धों को पकड़कर थाने भेजना शुरू किया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मोहर्रम का ताजिया रखा हुआ था, लेकिन राहत की बात रही कि वह पूरी तरह सुरक्षित रहा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है। तीन घायलों का इलाज कराया गया है। अब तक नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात कर निगरानी की जा रही है।

Previous Post

आशूरा पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने लगाया लंगर कैंप, रोजा रखकर खुद किया वितरण

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version