• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मारपीट के घायल की मौत पर थाने पर हंगामा, पुलिस पर लाठीचार्ज और कार्रवाई न करने के आरोप

Naya Badaun by Naya Badaun
May 21, 2026
मारपीट के घायल की मौत पर थाने पर हंगामा, पुलिस पर लाठीचार्ज और कार्रवाई न करने के आरोप
ShareShareShare

नया मुजरिया, संवाददाता।
मुजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदराबाद निवासी संजय पुत्र मुन्नालाल उम्र लगभग 48 वर्ष की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत होने पर बुधवार रात थाने पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने और लाठीचार्ज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। काफी देर तक हंगामा चला और मोबाइल छीनने का भी पुलिस पर आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि 14 मई 2026 की शाम संजय अपने साथियों के साथ कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम सरकरे से दावत खाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मुजरिया और अलीगंज के बीच वह अपने साथियों से आगे निकल गया। जब साथी उसके पास पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग संजय के साथ मारपीट कर रहे थे। साथियों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया गया कि आरोपी एक सफेद रंग की फोर कार में थे, जिसकी फोटो साथियों ने मौके पर खींच ली। गाड़ी का नंबर भी परिजनों को मिल गया है, हालांकि आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। मारपीट के बाद संजय अचेत अवस्था में मिला, जिसे साथी घर लेकर पहुंचे और बाद में निजी वाहन से इलाज के लिए बदायूं के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ दिन इलाज चलने के बाद संजय को डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन 20 मई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने किया लाठी चार्ज
संजय की मौत के बाद परिजन शव लेकर मुजरिया थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि उनकी तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की जल्दी में थी, जबकि परिजन अन्य रिश्तेदारों के आने का इंतजार करने की बात कह रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत कई लोगों को चोटें आईं। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने और मोबाइल छीनने तक के आरोप लगाए हैं। बताया गया कि देर रात करीब एक बजे तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक चलती रही। थाने के सामने शव रखकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस की सुनिए:::
मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने बताया, संजय नशे की हालत में था, किसी वाहन से उसे टक्कर लगी और वह रोड पर गिर गया कार सवार युवकों ने रास्ते से हटकर एक साइड पर उठाकर लिया रहे थे, उन्होंने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर लगाये गये आरोप सभी गलत हैं।

Previous Post

35वीं पुण्यतिथी पर याद किये गये राजीव गांधी, रक्तदान किया

Next Post

शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हैं प्रतियोगिताएं : कालिका प्रसाद

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version