• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भाजपा की डबल इंजन सरकार में बदायूं सहित प्रदेश को मिली विकास कार्यों में रफ्तार

Naya Badaun by Naya Badaun
June 5, 2026
भाजपा की डबल इंजन सरकार में बदायूं सहित प्रदेश को मिली विकास कार्यों में रफ्तार
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने आज क्षेत्र में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का शुभारंभ कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बदायूं सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं। कलेक्ट्रेट के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर रविंद्र मोहन सक्सेना और वरिष्ठ साहित्यकार राम बहादुर

शुक्रवार को कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स परिषद भवन में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित आधुनिक शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया गया है और इसी का परिणाम है कि आज सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करेगी।
इसके उपरांत ग्राम मलिकपुर में राजेश के घर से रविंद्र के घर तक लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास नीतियों के तहत गांव-गांव तक सुदृढ़ सड़क नेटवर्क विकसित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और लोगों का जीवन आसान हो रहा है। इस अवसर पर पेंशनर्स परिषद के अध्यक्ष प्यारे सिंह यादव ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह, श्याम पाल सिंह शाक्य, पप्पू शाक्य, अमित सिंह, सभासद मनोज चंदेल, मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, संतोष शर्मा, गुलाव सिंह राठौर, सुरजीत शाक्य, अमित पाठक, राजेश सिंह, निहाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक पेड़ मां के नाम
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ग्राम ललेई एवं डायट ऑडिटोरियम परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पौधारोपण न केवल प्रकृति के संरक्षण का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी है।

सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे गरीब
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना—का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। बदायूं विधानसभा क्षेत्र में भी इन योजनाओं के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखी जा रही है और हर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

Previous Post

रैपुरा से तिसगहा तक बेखौफ खनन माफिया, दिन-रात चल रहा अवैध मिट्टी खनन

Next Post

सपा के स्टार प्रचारक व पूर्वमंत्री आबिद रजा और सांसद प्रतिनिधि ने किया पौधारोपण

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version