नया बदायूं, संवाजदाता।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में सड़क हादसा ने दो लोगों की मौत ले ली। जिससे परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एमएफ हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा है। परिवार वालों का रो-रोककर बुरा हाल है।
जनपद बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 37 वर्षीय दिनेश और 25 वर्षीय गोपी की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में रोटा और वनकोटा गांव के बीच हुआ। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के भगतपुर निवासी 37 वर्षीय दिनेश पुत्र चंद्रपाल सिंह बाइक से सिलहरी गांव की ओर जा रहे थे, जबकि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के नवादा निवासी 25 वर्षीय गोपी पुत्र गोविंद दूसरी दिशा से लौट रहे थे। दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। दर्दनाक हादसा से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Discussion about this post