नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जनपद में नवादा पुलिस चौकी अखाड़ा का केंद्र बन गई। दो पक्षों में फैसले को लेकर विवाद हो गया और पुलिस के सामने जमकर मारपीट हुई और लात घूंसे चले। पुलिस पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप सामने आए हैं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक असली) के जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राठौर द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, नवादा चौकी पर यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। कार्रवाई की मांग की गई।

शिकायत में बताया गया कि यूनियन के पदाधिकारी किसी मामले की जानकारी लेने चौकी नवादा पहुंचे थे। आरोप है कि चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्र भाषा में बात की और मारपीट की। इस दौरान सलारपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान इस्तकार 50 से 60 लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गए और हमला बोल दिया। यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मियों के सामने मारपीट की गई और विवाद किया गया। मौके पर मौजूद कई लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई।

पत्र के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब यूनियन कार्यकर्ता अपने एक साथी के मामले में जानकारी लेने पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस ने बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम से ग्रामीणों में आक्रोश है। यूनियन की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और जमकर पुलिस की फजीहत हो रही है।

Discussion about this post