नया बदायूं, संवाददाता। राज्य ब्यूरो
गर्मी का मौसम आ गया है और छुट्टी स्कूलों की शुरू हो चुकी हैं या फिर शुरू होने वाली हैं। इसलिए यूपी बिहार को लेकर सरकार ने यात्रा करने के लिए विशेष ध्यान रखा है और इंतजाम किया है। अगर आप इस गर्मी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ट्रेन टिकट मिलने को लेकर परेशान हैं? अगर हां तो बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि भारतीय रेलवे इस भीड़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए व्यवस्था की गई है।
देश के प्रदेश यूपी और बिहार सहित कई जगह के लिए घूमने के लिए यात्रा आसान रहेगी। इस बार गर्मी के मौसम को लेकर सरकार ने लोगों के लिए यात्रा को लेकर बेहतर व्यवस्था की है। अगर आप अप्रैल से जुलाई के बीच घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो पूरी संभावना है कि आपको सीट मिल जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि, गर्मियों में भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पूरे देश में स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए एलान किया है। इस फैसले का मकसद पूरे देश में यात्रा को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाना है।
यूपी बिहार को कब से कब तक चलेंगी स्पेशल ट्रेने
यूपी बिहार को स्पेशल ट्रेन चलाई जायेंगी। जिसमें 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच के लिए, कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो मिलकर 18,262 फेरे लगाएंगी। मंजूर की गई कुल स्पेशल ट्रेनों में से, 660 ट्रेनों के बारे में पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी, जो 11,294 फेरे लगाएंगी। रेलवे नेटवर्क की यह तैयारी सभी प्रमुख जोन तक फैली है।
यात्रियों का सफर बनेगा आसान
इन स्पेशल ट्रेनों की बड़े पैमाने पर शुरुआत से वेटिंग लिस्ट पर दबाव कम होने, अधिक कन्फर्म बर्थ मिलने और महत्वपूर्ण स्थानों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य गर्मियों के मौसम में हाई डीमांड वाले सफर को अधिक आसान और आरामदायक बनाना भी है। रेलवे ने बेहतर प्लानिंग और अतिरिक्त सेवाओं के नेटवर्क की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है, जिससे यात्रियों की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।
मंडल-जोन अनुसार ट्रेन
दक्षिण मध्य रेलवे ने 124 ट्रेनों (1,184 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 76 ट्रेनों (324 ट्रिप) के बारे में पहले ही सूचना जारी की जा चुकी है।
पश्चिम रेलवे ने 106 ट्रेनों (2,078 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 92 ट्रेनों (1,667 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,245 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 62 अधिसूचित सेवाएं (1,878 ट्रिप) शामिल हैं।
उत्तर रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,090 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (1,535 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
मध्य रेलवे ने 74 ट्रेनों (3,082 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 70 ट्रेनों (2,238 ट्रिप) के बारे में पहले ही सूचना जारी की जा चुकी है।
दक्षिण रेलवे ने 72 ट्रेनों (558 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 38 ट्रेनों (133 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
पूर्व मध्य रेलवे ने 64 ट्रेनों (2,711 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 38 अधिसूचित ट्रेनें (1,060 ट्रिप) शामिल हैं।
उत्तर मध्य रेलवे ने 54 ट्रेनों (1,163 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 46 ट्रेनों (688 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने 52 ट्रेनों (814 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 34 ट्रेनों (477 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
पूर्व तट रेलवे ने 28 ट्रेनों (410 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 18 अधिसूचित ट्रेनें (88 ट्रिप) शामिल हैं।
पश्चिम मध्य रेलवे ने भी 28 ट्रेनों (408 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (192 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
पूर्व रेलवे ने 24 ट्रेनों (392 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 10 ट्रेनों (276 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 24 ट्रेनों (220 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 20 अधिसूचित ट्रेनें (141 ट्रिप) शामिल हैं।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 20 ट्रेनों (276 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (250 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों (122 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 8 अधिसूचित सेवाएं (70 ट्रिप) शामिल हैं।
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 76 ट्रेनों (509 फेरों) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (277 फेरों) के बारे में पहले ही सूचित किया जा चुका है।

Discussion about this post