• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच वाहन चालान 

Naya Badaun by Naya Badaun
September 18, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच वाहन चालान 
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

स्कूली बच्चों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। शासन और डीएम बदायूं के निर्देश पर 14 से 19 सितंबर तक चल रहे छह दिवसीय विशेष अभियान में परिवहन विभाग की टीमों ने स्कूली वाहनों के साथ-साथ ओवरलोड माल वाहनों पर भी कार्रवाई की।

30 स्कूली वाहनों की हुई जांच

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीमों ने 30 स्कूली वाहनों की जांच की। मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए पांच स्कूली वाहनों के खिलाफ चालान और बंद करने की कार्रवाई की गई। विभाग की कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में खलबली मची रही।

आठ ओवरलोड वाहन सीज, तीन लाख जुर्माना जमा

एआरटीओ हरिओम ने खनन में संलिप्त ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ वाहनों को सीज किया। इनमें से वाहनों को थाना बिसौली और उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया। कार्रवाई के बाद वाहन संचालकों से करीब तीन लाख रुपये जुर्माना सरकारी खाते में जमा कराया गया।

यातायात नियम तोड़ने पर 38 वाहनों के चालान

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इन मामलों में 38 दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, वाहनों के सभी जरूरी प्रपत्र पूर्ण रखें और क्षमता से अधिक माल लादकर वाहन न चलाएं। विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन चालकों से परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Previous Post

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : बदायूं में 429 और बिल्सी में 262 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, पुष्पवर्षा

Next Post

डीएम ने छात्रों से किया सीधा संवाद, करियर संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version