नया बदायूं, संवाददाता मुजरिया।
मुजरिया क्षेत्र में बिजली की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। बिजली का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंका है लेकिन अब तक बदला नहीं गया है। जिसकी वजह से बिजली की दिक्कत बनी हुई है और ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों को बिजली उपकरण बंद पड़े हैं, ग्रामीणों कों काफी दिक्कत हो रही है। बिजली निगम के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैैं। ग्रामीणों के उच्चाधिकारियों से एक बार फिर से गुहार लगाई है। जिससे समस्या का निस्तारण हो सके।
मुजरिया क्षेत्र के विद्युत उप संस्थान मुजरिया से ज्योरा फीडर पर स्थित गांव ढकपुरा मीरापुर में 10 केवी के ट्रांसफार्मर को ओवरलोड के चलते ओवरलोड से विद्युत सप्लाई पूर्ति पूर्णत्या बंद हो गई है। विद्युत उपभोक्ताओं ने अबर अभियंता मुजरिया को शिकायती पत्र देकर तत्काल उक्त फुके ट्रांसफार्मर को ठीक करने की मांग की है, जबकि तीन दिन से फुके पड़े ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग के आला अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को बदलवाने की जहमत नहीं उठाई है। एक ही ट्रांसफार्मर से लगभग 20 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन जारी किए गए हैं। जबकि वहां पर 25 केवी के ट्रांसफार्मर की क्षमता वर्धन बढ़ाने की मांग भी विद्युत उपभोक्ता द्वारा की गई है। मगर अब तक कोई क्षमता वर्धन नहीं की गई। 20 कनेक्शन है ओवरलोड में 10 केवी ट्रांसफार्मर फूंका विधुत सप्लाई ठप तीन दिन पूर्व से है। उपभोक्ता धर्मवीर, वीरेश, पप्पू, रामौतार, राजेंद्र, राजवीर, जगवीर, रमेश, अशोक, लल्ला, राजेंद्र आदि ने शिकायत की है।

Discussion about this post