• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उसावां में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, 26,750 रुपये बरामद

Naya Badaun by Naya Badaun
August 21, 2026
उसावां में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, 26,750 रुपये बरामद
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

उसावां थाना पुलिस और हजरतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, सात जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और 26,750 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक 20/21 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि उसावां-हजरतपुर मार्ग पर सिद्धराज मंदिर के पास तीन संदिग्ध किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गौरव के दाहिने पैर, रोकी के बाएं पैर और सुरजीत के दाहिने पैर में गोली लगी। फायरिंग में आरक्षी राजू भी दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हुआ। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव निवासी ममापुर थाना कायमगंज, रोकी निवासी ममापुर थाना कायमगंज और सुरजीत निवासी लकुला थाना कादरीगेट, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 18 जुलाई को भैंस बेचकर टेंपो से जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी उस रात भी लूट की नीयत से वहां पहुंचे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष उसावां और थानाध्यक्ष हजरतपुर के नेतृत्व में दोनों थानों की पुलिस टीम शामिल रही।

Previous Post

पांच विद्यालयों का बीएसए ने किया निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर खाया मिड-डे-मील

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version