नाय बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर के सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ महीने केे तीसरे मंगलवार पर बड़ा मंगल पर्व भक्ति भाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों के जयश्री राम, जय हनुमान के जय कारों से वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया।
मंगलवार को यहां 84 घंटा हुनामन मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने सुबह आठ बजे सिंदूर एवं चमेली के तेल का चोला चढ़ा कर नवीन वस्त्र आभूषणों से हनुमान का भव्य-दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती उतार कर एवं लड्डुओं का भोग लगाकर पूजन किया गया। शाम को 7:30 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती उतार कर बड़ा मंगल का पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया भगवान श्रीराम के अनन्य एवं परम भक्त कलयुग के जागृत देव है श्रीहनुमान जी जिनकी कृपा से भक्तों के रोग-शोक नष्ट हो जाते हैं। बड़ा मंगल के दिन ही श्रीराम जी से श्री हनुमान जी का मिलन हुआ था। हनुमानजी की कृपा से भक्तों के बिगड़े काम बन जाते हैं। भक्तों के जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार होता है। कपिल रस्तोगी, प्रिया रस्तोगी एवं उज्जवल रस्तोगी ने नवीन वस्त्र आभूषणों से हनुमानजी का भव्य-दिव्य श्रृंगार कराया एवं लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद रूप में बांटा है। मंदिर पर पूजा अर्चना को भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही है। इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, राम गोपाल पटवा, नरेश कुमार प्रजापत, कन्हैया मिश्रा, प्रदीप पटवा, वंश मिश्रा, राजीव सैनी, शिवम देवल एवं तमाम हनुमान भक्त शामिल रहे।

Discussion about this post