बदायूं संवाददाता।
युवा ऑर्गनाइजेशन की ओर से गांधी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम ‘दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6’ का दूसरा दिन 30 अक्टूबर को उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मॉडलिंग प्रतियोगिताओं, मैजिक शो और सेलिब्रिटी अवार्ड समारोह के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता रहे। मनोज मसीह और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता का विशेष सानिध्य रहा, जबकि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के पहले दिन 29 अक्टूबर को पूर्व मंत्री आबिद रजा ने आयोजन का शुभारंभ किया था। पहले दिन आयोजित सूफी नाइट में गायक शिराज शोहरवर्दी की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। दूसरे दिन भी शहरवासियों और कला प्रेमियों की अच्छी भागीदारी रही।

मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मिला सम्मान
दिवाली सेलिब्रेशन के अंतर्गत आयोजित मिस्टर एंड मिस रोहिलखंड तथा मिस्टर एंड मिस बदायूं प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और मंचीय प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में अंजर अली को मिस्टर रोहिलखंड-2026, नेहा मिर्जा खान को मिसेज रोहिलखंड-2026, अभिनव पाठक को मिस्टर बदायूं-2026 और माही खान को मिस बदायूं-2026 का खिताब मिला।
सेलिब्रिटी अवार्ड समारोह में 34 प्रतिभाएं सम्मानित
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सेलिब्रिटी अवार्ड समारोह रहा। इसमें व्यवसाय, सामाजिक सेवा, कला, चिकित्सा, शिक्षा, फैशन, फोटोग्राफी, इंजीनियरिंग और डिजिटल मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 34 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में अनमोल गुप्ता को बिजनेसमैन ऑफ द ईयर, अशोक सक्सेना को ऑर्गनाइजर ऑफ द ईयर, मनोज कुमार को फोटोग्राफर ऑफ द ईयर, प्रशांत मिश्रा को क्रिएटिव डिजाइनर ऑफ द ईयर, प्रमुख वैश्य को यूथ आइकन ऑफ द ईयर, अशोक खुराना को सोशल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर, ध्रुव देव गुप्ता को डायनेमिक पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर और दानिश को फैशन डिजाइनर ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया।
इसके अलावा अक्षज रस्तोगी को यंग अचीवर ऑफ द ईयर, शिराज शोहरवर्दी को इमर्जिंग सूफी सिंगर ऑफ द ईयर, डॉ. चित्रांश सक्सेना को डेंटिस्ट ऑफ द ईयर, यश कुमार मसीह को राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर, अंकुश गुप्ता को मैजिशियन ऑफ द ईयर, दीपक चौधरी को एंकर ऑफ द ईयर, आशीष रस्तोगी को एथीस्ट ऑफ द ईयर और अनमोल कपूर को बिल्डर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।
निशु खान को कोऑर्डिनेटर ऑफ द ईयर, क्वीन वैष्णवी को इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर, इतिशाम सिद्दीकी को ब्यूटीशियन ऑफ द ईयर, अरविंद कांत को आउटस्टैंडिंग ऑर्गनाइजर ऑफ द ईयर, नीलेश कांत सक्सेना को आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर, सोनम कश्यप को कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर, विवान यादववंशी को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर और परवेज खान को एक्टर ऑफ द ईयर का सम्मान प्रदान किया गया।
इसी क्रम में श्याम साहू को वार्ड मेंबर ऑफ द ईयर, विकेंद्र शर्मा को एनिमल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर, राकेश सिंह को वर्सेटाइल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर, डॉ. शरद गुप्ता को डॉक्टर ऑफ द ईयर, राजीव सक्सेना को एडवोकेट ऑफ द ईयर, प्रतीश गुप्ता को बदायूं बिजनेस आइकन-2026, आकाश कुमार को इंजीनियर ऑफ द ईयर, राजीव कश्यप को क्रिएटिव फोटोग्राफर ऑफ द ईयर, मयूर वार्ष्णेय को आउटस्टैंडिंग इंजीनियर ऑफ द ईयर और डॉ. मयंक माहेश्वरी को फिजिशियन ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि अवार्ड समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और अन्य लोगों को समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
मैजिक शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में मैजिशियन अंकुश गुप्ता ने आकर्षक जादुई करतब दिखाकर बच्चों और बड़ों का मनोरंजन किया। वहीं, संगीत, कला और मनोरंजन से जुड़ी प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बनाया। कार्यक्रम का संचालन दीपक चौधरी ने किया।
आयोजन की व्यवस्थाओं में कोऑर्डिनेटर निशु खान, अभिनव पाठक, अमन कपूर, शाहब गाजी और मुजम्मिल चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ऋतुराज खुसारिया ने जताया आभार
युवा ऑर्गनाइजेशन के निदेशक एवं आयोजक ऋतुराज खुसारिया ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, प्रतिभागियों, सहयोगियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य बदायूं और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि युवा, बच्चे, महिलाएं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली लोग अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने कहा कि दिवाली सेलिब्रेशन का छठा सीजन शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। संगठन भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा।

Discussion about this post