बदायूं, संवाददाता।Nayabadaun
नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने गुरुवार को वार्ड नंबर सात की न्यू आदर्श कॉलोनी और मंदिर वाली गली में करीब 15.78 लाख रुपये की लागत से कराए गए सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। निर्माण पूरा होने से जलभराव और आवागमन की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
न्यू आदर्श कॉलोनी में गुडविल वाली गली में आशीष सक्सेना के मकान से अशोक मनसा ब्यूटी पार्लर होते हुए रूपेश चौबे के मकान तक तथा मंदिर वाली गली में सड़क-नाली निर्माण पर 10.68 लाख रुपये खर्च हुए हैं। वहीं प्रेमकुमार के मकान से सरदार जगदीश सिंह के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण पर 5.10 लाख रुपये की लागत आई है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से आवागमन में परेशानी होती थी। मांग के बाद नगर पालिका ने निर्माण कार्य कराया। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, जलनिकासी, सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न करने की बात कही।
इस मौके पर सभासद राजीव रायजादा, मुकेश साहू, मोहित सक्सेना, नवैद, अरविन्द राठौर, आशीष सक्सेना, अर्पित सक्सेना, प्रेम कुमार, सरदार जगदीश सिंह, सुरेश चन्द्र तिवारी, मुकेश कुमार मिश्रा, सतीश चन्द्र सक्सेना, राहुल चौधरी, शिवम् गुप्ता, सुमित सक्सेना, रुपेश चौबे समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सक्सेना और लिपिक नवैद इकबाल गनी मौजूद रहे।

Discussion about this post