नया बदायूं, संवाददाता।
शहर के मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रधानाचार्यों का तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन में ब्रज प्रांत के आगरा बरेली एवं अलीगढ़ मंडल के सभी प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए हैं। सम्मेलन में विद्यालय विकास के साथ-साथ शिशु विकास, आचार्य विकास, अभिभावक विकास पर चिंतन मनन किया जाएगा।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू (क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश) सुनील कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत) विशिष्ट अतिथि हरवीर सिंह (प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति बृज प्रांत, ओम प्रकाश वैश्य व्यवस्थापक ने दीप जलाकर तथा पुष्पार्चन कर किया। मुख्य अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने कहा कि प्रधानाचार्य विद्यालय विकास की धुरी है। विद्यालय की वार्षिक कार्य योजना बनाकर शिशु, आचार्य एवं अभिभावक विकास के कार्यक्रम तय करके विद्यालय विकास के लिए योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विकास में विद्यालय परिवार अभिभावक, आचार्य, प्रबंध समिति एवं पूर्व छात्रों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के लिए समाज में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
विशिष्ट अतिथि हरवीर सिंह ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त छात्र-छात्राएं विद्यालय से प्राप्त संस्कारों को लेकर समाज जीवन में उन्नति के पथ पर निरंतर प्रगतिशील होकर मां भारती की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार गोला ने किया। अतिथि परिचय प्रभारी प्रधानाचार्य कमलेश कुमार गोला ने कराया। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार गोला, सुनील कुमार सिंह पुंडीर संभाग निरीक्षक, अमृतपाल सिंह, डॉ. सुबेंद्र महेश्वरी, मनीष सिंघल, नवनीत कुमार सिंह, मदनलाल राजपूत ( पदाधिकारी बाल कल्याण समिति बदायूं) निर्देशक कालिका प्रसाद गंगवार एवं राजकुमार सिंह सेंगर समेत सभी आचार्य परिवार उपस्थित रहे।

Discussion about this post