• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आनवान शान के साथ मनाई गई वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती

Naya Badaun by Naya Badaun
May 9, 2026
आनवान शान के साथ मनाई गई वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद में हर वर्ष की भांति आज नौ मई शनिवार को हिंदू हृदय सम्राट एवं मेवाड़ के राजा व क्षत्रियों की शान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर से देहात तक कार्यक्रम आयोजित किये गये और भंडारा आयोजित किये गये। शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें युवाओं अलग ही जोश देखा गया। युवाओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमां पर माल्यापर्ण किया गया।

शनिवार को शहर के महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर क्षत्रियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमां की साफ-सफाई की। दोपहर के समय क्षत्रियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमां का माल्यापर्ण किया और धूमधाम के साथ जयंती मनाई गई। वहीं शहर के स्काउट गाइड भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्रीक्षत्रिय युवा संघ के पदाधिकारियों ने खीर भोग का भंडारा कर वितरण किया। इसके अलावा जलपान का कार्यक्रम कचहरी स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक बदायूं पर किया। जिसमें सभी क्षत्रिय भाइयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें संरक्षक रंजीत सिंह, अध्यक्ष आर्यन ठाकुर, उपाध्यक्ष जतिन सिंह, शिवम सिंह, भूपेंद्र सिंह, विनय सिंह, राजेश सिंह ,यश ठाकुर, राजू सिंह, मदन सिंह, राजेश सिंह, अभिषेक सिंह, रविंद्र सिंह, निर्दोश सिंह, रोहित सिंह, मोहन सिंह, अंकुर सिंह, मनोज चंदेल, रवि प्रताप सिंह, राजेश सिंह, वेदपाल सिंह, करुणा सोलंकी आदि क्षत्रिय ने सहयोग किया। उसके बाद ग्राम जहानाबाद में क्षत्रिय बोर्ड का उद्घाटन कराया।

महाराणा प्रताप जयंती पर राहगीरों को शरबत बांटा

बदायूं राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने जिला अस्पताल के पास महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में राहगीरों को शरबत का वितरण किया। यहां जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती की अवसर पर शरवत का आयोजन राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी द्वारा किया गया है। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चले गए रास्ते पर सभी क्षत्रिय समाज को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलकरसमाज का भला करना चाहिए। महाराणा प्रताप जिन इतिहास के पन्नों में नाम लिखा हुआ है और हमेशा क्षत्रिय समाज उन्हें नमन करता रहेगा। इस मौके ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, अभिषेक सिंह, आस्था सिंह, दीपक सिंह मौजूद रहे।

 

भामाशाह रतन 2026 का मिला सम्मान

नया बदायूं। शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य पर क्षत्रिय महासभा के द्वारा युवा मंच संगठन एवं श्रीभगवा सेना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता को भामाशाह रतन 2026 का सम्मान उनके माता समाजसेविका आशा गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता यूके वैश्य फुल माला व पगड़ी पहना तलवार व भामाशाह सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ध्रुव देव गुप्ता के माता पिता ने क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट का आभार प्रकट किया। ध्रुव देव गुप्ता ने बताया अस्वस्थ होने के कारण पहुंच नहीं पाया, भामाशाह सम्मान 2026 के लिये हमें चुना गया यह हमारा सौभाग्य है। मैं जो समाज के लिये समर्पित रहकर बस कार्य कर पा रहा, वह मेरे माता पिता के दिए हुए संस्कार हैं उनके आशीर्वाद त्याग समर्पण का यह परिणाम है जो भी कर पा रहा हूं। इस मौके पर एडवोकेट हरिप्रताप सिंह राठौड़, सुशील कुमार सिंह, अजय दिवाकर, रमन पटेल सहित सैकड़ों लोग आदि उपस्थित रहे।

 

 

बिसौली में मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वी जयंती

बिसौली। होली चौक ठाकुरान मोहल्ला बिसौली में रामवीर सिंह एडवोकेट के यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। यहां विचार गोष्ठी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती का सार्वजनिक अवकाश न होने पर रोष व्यक्ति किया। ठाकुर मुकेश सिंह राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने मुगलों से हमारे देश को सर्वस्त्र न्योछावर कर बचाने वाले महापुरुष हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप की वीरता का परिचय देते हुए उनके द्वारा देश हित में दिये गए वलिदानों को याद किया गया, मंच के दौरान, राहुल सिंह ने कहा हल्दी घाटी के साथ-साथ दिवरे का युद्ध भी इतिहास को पढ़ना चाहिए। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार सिंह ने की, संचालन सुशील कुमार व मुकेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, राहुल सिंह, हरिओम सिंह चौहान, सुशील कुमार, राजीव कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, कृष्णपाल सिंह, आशीष कुमार सिंह, आदित्य सिंह, पुनीत, विकास, पंकज सिंह, अभय प्रताप सिंह, दीपक ठाकुर, मुकेश भदोरिया, राकेश कुमार सिंह, संदीप सिंह, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Previous Post

आतंक का हुआ अंत अब बंगाल में होगा कानून का राज व विकास : सुवेंदु अधिकारी

Next Post

पुलिस के खिलाफ भाकियू ने खोला मोर्चा, अब होगा आंदोलन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version