नया बदायूं, संवाददाता।
डी पॉल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित डी पॉल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षिकाओं ने ईश वंदना से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रार्थना गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य फादर अजिन पॉल, प्रबंधक फादर पॉल एवं शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कक्षा 11 की छात्रा छवि गौर ने हिंदी तथा कक्षा 9 की छात्रा अलवीना हारून ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया। केजी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मेडले गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य के माध्यम से शिक्षकों को मंच पर बुलाकर पुष्प अर्पित किए। विद्यार्थियों ने शिक्षक सम्मान में नाटिका भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में फादर पॉल ने शिक्षकों को जीवन एवं समाज में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। कक्षा 11 के छात्र राम आर्यन ने आभार व्यक्त किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में बुक बैलेंसिंग, ब्लाइंड फोल्ड और क्रॉसवॉक सहित विभिन्न मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। समापन पर प्रधानाचार्य फादर अजिन पॉल एवं प्रबंधक फादर पॉल ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।

Discussion about this post