नया बदायूं, संवाददाता।
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। कॉलेज में यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा है।
तिरंगा यात्रा की अगुवाई कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने की। यात्रा में संकाय सदस्यों के साथ एमबीबीएस, बीएससी एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि भारतीय तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता और नागरिक उत्तरदायित्व का उत्सव है।
उन्होंने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितुज अग्रवाल, डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, डॉ. मुकत्याज हुसैन, डॉ. लालेन्द्र यादव, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. पारूल सक्सेना, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शिवम कामठान, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. श्रीनिवासन गांधी, प्रो. अनिल गुर्जर, डॉ. प्रदीप मदरेड़ा, गजेन्द्र कुमार सिंह, अजय पारिक, सुनील कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Discussion about this post