बदायूं संवाददाता।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौली हरनाथपुर और बगरैन में रविवार को स्टेट लेवल की टीम ने एसआरएम विजिट की। इस दौरान टीम ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।
विजिट के दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीम को स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, व्यवस्थाओं को बेहतर करने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े पहलुओं को परखा।
इस अवसर पर डॉ हरविन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा, सीएचसी सैदपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विपिन वर्मा, डॉ विनेश कुमार क्षय रोग अधिकारी, डॉ इमरान, डॉ राजीव वार्ष्णेय, नावेद अहमद बीपीएम, रूप किशोर बीसीपीएम, देव नारायण पाल फार्मासिस्ट सहित दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Discussion about this post