बदायूं संवाददाता।
श्री रामलीला महोत्सव नवीगंज के अंतर्गत प्रभु श्रीराम के ऋषि विश्वामित्र के साथ वन गमन और मिथिला नगरी भ्रमण की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को मंच पर उतारकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के प्रसंगों का आकर्षक मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कमेटी के अनुसार अगले दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह का भव्य मंचन होगा। साथ ही परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। कमेटी ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला महोत्सव का आनंद लेने की अपील की।

Discussion about this post