• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

2027 में सपा की सरकार बनना तय, भाजपा की साजिशों से सावधान रहें कार्यकर्ता: अखिलेश यादव

Naya Badaun by Naya Badaun
September 1, 2026
2027 में सपा की सरकार बनना तय, भाजपा की साजिशों से सावधान रहें कार्यकर्ता: अखिलेश यादव
ShareShareShare

नया बदायूं, लखनऊ, राज्य ब्यूरो।

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर जिला एवं महानगर अध्यक्षों तथा बूथ स्तर पर एप के माध्यम से सक्रिय प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और भाजपा की कथित साजिशों से सतर्क रहने का निर्देश दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। ऐसे में भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर सकती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को किसी भी स्तर पर चूक नहीं करनी है। उन्होंने पीडीए परिवार को मजबूत कर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए पीडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करती है और भ्रष्टाचार उसका एजेंडा है। भाजपा मतदाता सूची में गड़बड़ी का षड्यंत्र कर रही है, इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ बूथ स्तर पर काम करें तथा मतदाताओं को मतदान के लिए तैयार रखें।
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद उत्तर प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ा है। भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने और विकास विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संयमित भाषा, बेहतर व्यवहार और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेगी और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। सपा सरकार में हर वर्ग के साथ न्याय, सभी को हक और सम्मान दिया जाएगा।
बैठक में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत सभी जिला एवं महानगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

प्राचीन पार्क पर कथित अतिक्रमण के विरोध में मोहल्लेवासियों ने डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Next Post

ककराला में समस्याओं को लेकर पालिका पहुंचे सैकड़ों लोग, सभासदों ने जताई नाराजगी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version