नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं की तहसील बिल्सी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी का 12वें दिन धरना जारी रहा। सतीश साहू जिला अध्यक्ष अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह अप्रैल से बिल्सी इकाई अनिश्चित कालीन धरने पर है। संगठन के कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो संगठन धरने को उग्र आंदोलन में परिवर्तित करने पर विचार करेगा। जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी बिल्सी तहसील प्रशासन की रहेगी। पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार सात दिन के अंदर समस्या का समाधान करने को कहा है।
तहसील बिल्सी का परगना कोट की ग्राम पंचायत अगोल का मजरा नगला खुर्द की गाटा संख्या 352 जो घूर गड्डा की है। वह दबंगों के अवैध कब्ज़ा से मुक्त कराया जाये इस मांग को लेकर धरने पर बैठी भाकियू कार्यकत्री सोमवती पत्नी स्व. कन्हई की अनसुनी की जा रही है। सोमवती के घूरे को मिट्टी का भराव कर दबंगों द्वारा दबा दिया गया। तहसील अध्यक्ष रामसिंह ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र सिंह यादव ने संबोधन में कहा कि दबंगों ने जमीन को कब्जा लिया है और पीड़िता का नुकसान किया है। इसलिए दबंगों पर कार्रवाई की जाये इसके साथ-साथ अर्थदंड भी डाला जाये। इस मौके पर मीना, रहिस अहमद, शैलेश, अनवार शाह, हरपाल, प्रेम सिंह, नूरुद्दीन, रासिद, शरीफ अब्बासी, सुशील कुमार, महावीर, शिवम, रजनेश उपाध्याय, ओमकार, शिशुपाल मौजूद रहे।

Discussion about this post