नया बदायूं, संवाददाता मुजरिया।
थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने रास्ते में छात्रा की साइकिल का हैंडल पकड़कर उसे जबरन खेत की ओर खींचने की कोशिश की। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है, जो अन्य छात्राओं के साथ इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थी। घटना के बाद छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़िता और अन्य छात्राओं को थाने ले गई, जहां पीड़िता ने लिखित तहरीर देकर पूरी घटना की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ क्षेत्र में पहले भी महिलाओं से छेड़खानी के आरोप लगते रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छेड़खानी का पाया गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Discussion about this post