नया बदायूं, संवाददाता।
पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं एवं इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं शेरोज द्वारा प्रनाया एग्जीबिशन में संयुक्त रूप से पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने और इसके स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।
पॉलीथिन से बचने की अपील
इस अवसर पर PDC साधना रस्तोगी, इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी एवं इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं शेरोज की अध्यक्ष शैली रस्तोगी ने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। इसके अत्यधिक उपयोग से प्रदूषण बढ़ता है और प्रकृति को गंभीर नुकसान पहुंचता है। उन्होंने लोगों से बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ रखने और पॉलीथिन के इस्तेमाल से बचने की अपील की।
संयुक्त क्लब का संदेश
संयुक्त अभियान में दोनों क्लबों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रनाया एग्जीबिशन की ओर से दोनों क्लबों के सदस्यों को छोटे-छोटे उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।क्लब सदस्यों ने कहा कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Discussion about this post