संवाददाता। नया बदायूं
बदायूं जिला मुख्यालय पर प्रांतीय आवहान पर ऑल इंडिया फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन शाखा की ओर से जिला स्तर पर बैठक और धरना प्रदर्शन किया गया। डीएम कार्यालय पर ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को दियाी तो वहीं डीएसओ कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान मांग पत्र सौंप कर राशन विक्रेताओं का खाद्यान एवं चीनी लाभांश बढ़ाने व मिनिमम इनकम गारंटी दिये जाने के संबध में मांग की।
शासन की मंशानुसार करते हैं काम
शहर के मालवीय आवास पर ऑल इंडिया फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन शाखा बदायूं की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. आरडी गोस्वामी के नेतृत्व में पदाधिकारी, राशन डीलर आदि एकत्र दिये और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश के कोटेदार शासन के मंशानुसार राशन वितरण करते हैं। साथ ही कोराना काल में भी कोटेदारों द्वारा प्रधानमंत्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क वितरण किया गया। कोटेदार अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह किये बिना काम करते हैं।
अन्य प्रदेशों में कमीशन अधिक
मांग पत्र में कहा कि ई-पास मशीन से राशन राशन वितरण करते हैं। इसके अलावा राशन कोटेदार आयुष्मान कार्ड, किसान फार्मर रजिस्ट्री, एसआईआर कार्य सहित कर रहे हैं। मगर कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये क्विंटल ही मिलता है जबिक अन्य प्रदेशों में जैसे हरियाणां में 200 रुपये प्रति क्विंटल तथा गोवा में 220 रुपये प्रति क्विंटल, केरल में 200 रुपये क्विंटल, दिल्ली में 200 रुपये क्विंटल सहित मिलता है। इस तरह से यहां कोटेदारों का कमीशन भी बढ़ाया जाये। जिससे कोटेदार परेशान न हों और परिवार का भरण पोषण भी कर सकें। इस मौके पर महेंद्र कुमार गुप्ता सहित मौजूद रहे।

Discussion about this post