बदायूं संवाददाता।
विश्व हिंदू परिषद की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर वीरपाल सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन मंत्री सोमेश वाजपेयी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी हितचिंतक अभियान की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला संगठन मंत्री सोमेश वाजपेयी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक देशव्यापी हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों एवं नागरिकों तक संगठन के सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक कार्यों की जानकारी पहुंचाना तथा इच्छुक लोगों को संगठन से जोड़ना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अभियान को सफल बनाएं। घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को हितचिंतक बनाएं और संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों से परिचित कराएं।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, जिला समरसता प्रमुख राजेश सपरा, जिला सह संयोजक आशीष उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Discussion about this post