नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के बदायूं के कछला गंगा घाट भगवान भागीरथ की तपोस्थली पर एक मई को लाखों श्रद्धालु आस्था के संगम में पहुंचेंगे। एक मई को बुद्ध पूर्णिमां पर स्नान करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम-एसएसपी ने गंगा घाट पर जाकर निरीक्षण किया। गंगा स्नान से लेकर आदि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिये हैं। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को आते हैं इसीलिए तैयारियां की गई हैं और मजिस्ट्रेट अफसरों को गंगा स्नान के दौरान तैनात किया जायेगा।
बुधवार को डीएम अवनीश राय ने एसएसपी अंकिता शर्मा व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी बुद्ध पूर्णिमा के दृष्टिगत कछला गंगा घाट पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने वहां की गई व्यवस्थाओं को एक-एक कर देखा व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार की जाए। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की दृष्टिगत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कछला गंगा घाट के पुल से दोनों छोरों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि पुल से लेकर गंगा के इस पार व गंगा के उस पार मजिस्ट्रेट अफसर तैनात किये जायें। इसके अलावा गोताखोरों को लगाया जाये। वहीं जाम की समस्या को लेकर कछला से उझानी तक पुलिस फोर्स को लगाया जाये। जिससे हाईवे से निकलने वाले आमजन को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Discussion about this post