• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

महंगाई के विरोध में पीस पार्टी का धरना, राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Naya Badaun by Naya Badaun
September 15, 2026
महंगाई के विरोध में पीस पार्टी का धरना, राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।Nayabadaun

बढ़ती महंगाई और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में मंगलवार को पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सलीम कादरी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर प्रभावी रोक लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए पीस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि अतीक अब्बासी कादरी ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम नागरिकों के सामने जीवन-यापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में लगातार वृद्धि का सबसे अधिक असर गरीब, किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष सलीम कादरी ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार को महंगाई पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने, प्याज और खाद्य वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने से परिवहन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में भी आम जनता को राहत मिल सकती है।

ज्ञापन में मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट सेवाओं की दरें कम करने, निजी मेडिकल कॉलेजों की भर्ती एवं फीस को नियंत्रित करने तथा चिकित्सा शिक्षा को मध्यम वर्गीय छात्रों की पहुंच में रखने की मांग भी की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई से प्रभावित गरीब, किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए सरकार ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए।

कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मांग की कि ज्ञापन में उठाई गई जनहित की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों और सरकार को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, जिससे आम जनता को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अतीक अब्बासी कादरी, युवा जिला अध्यक्ष फहीमुद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष एडवोकेट फहीम खान, जिला उपाध्यक्ष अबरार अल्वी, जमीर अहमद खान, मोहसिन खान, आरिफ अंसारी, शकील अहमद, फारूक उमर, मोहसिन खान सहित पीस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्तदान

Next Post

ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर प्रताड़ना और अवैध वसूली के आरोप, टेंपो चालक डीएम कार्यालय पहुंचे

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version