• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गोपाष्टमी पर ब्रह्मदत्त गौशालाधाम में होगा भव्य गोपूजन और महाआरती, सुदामा गोवंश चिकित्सालय का होगा शिलान्यासन

Naya Badaun by Naya Badaun
November 15, 2026
गोपाष्टमी पर ब्रह्मदत्त गौशालाधाम में होगा भव्य गोपूजन और महाआरती, सुदामा गोवंश चिकित्सालय का होगा शिलान्यास
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

गोपाष्टमी के पावन पर्व पर श्रीमद ब्रह्मदत्त गौशालाधाम, दातागंज मार्ग बदायूं में मंगलवार को 13वें भव्य गोपूजन एवं गोमहाआरती दिव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दोपहर एक बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक महोत्सव में देव यज्ञ, हवन, भजन-कीर्तन, गोपूजन, गोमहाआरती और विशाल भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव का विशेष आकर्षण बीमार और घायल गोवंशों के उपचार के लिए प्रस्तावित सुदामा गोवंश चिकित्सालय का शिलान्यास रहेगा।

गौशालाधाम के सचिव सचिन भारद्वाज ने बताया कि गोपाष्टमी के अवसर पर बीमार एवं घायल गोवंशों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बदायूं में सुदामा गोवंश चिकित्सालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसका शिलान्यास धर्मप्रेमियों और गोभक्तों की उपस्थिति में किया जाएगा। चिकित्सालय के शुरू होने से जरूरतमंद और घायल गोवंशों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

घायल गोवंशों को मिलेगा बेहतर उपचार

सचिन भारद्वाज ने बताया कि सड़कों पर घायल अवस्था में पड़े गोवंशों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से गौशालाधाम की ओर से सुदामा गोवंश चिकित्सालय की पहल की गई है। इसके माध्यम से बीमार और घायल गोवंशों को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

भजन-कीर्तन से भक्तिमय होगा माहौल

महोत्सव में विश्व हिंदू परिषद महिला संकीर्तन मंडल और पंजाबी मंदिर बदायूं के तत्वावधान में श्री राधा-कृष्ण भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसके अलावा दिव्य भजन रसपान, देव यज्ञ, हवन, गौशालाधाम के सहयोगियों एवं गोपालकों का सम्मान, गोपूजन और भव्य गोमहाआरती संपन्न होगी।

विशाल भंडारे में ग्रहण करेंगे प्रसाद

धार्मिक आयोजन के समापन पर विशाल महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु गोपूजन और गोमहाआरती में शामिल होने के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार भंडारे में प्रभु इच्छा तक प्रसाद वितरण किया जाएगा।

गौदान कर अर्जित करें पुण्य लाभ

सचिव सचिन भारद्वाज ने गोपाष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं से गौदान करने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि गौशालाधाम में गोदान के लिए आवश्यक सामग्री और व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपने परिजनों और वरिष्ठजनों के हाथों गोदान करा सकते हैं। इसके अलावा जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसरों पर गौमाता की विशेष आरती एवं परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना भी कर सकते हैं।

सचिन भारद्वाज ने समस्त धर्मप्रेमियों और गोभक्त परिवारों से सपरिवार पहुंचकर गोपूजन, गोमहाआरती एवं धार्मिक महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।

Previous Post

सांसद आदित्य यादव सोमवार को बदायूं दौरे पर, बिल्सी में पीडीए एकता सम्मेलन में होंगे शामिल

Next Post

चराग़-ए-सुख़न की शेअरी नशिस्त में शायरों ने बेहतरीन कलाम पेश कर बांधा समां* 

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version