नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में नवागत जिला सूचना अधिकारी का आगमन हुआ। बिजनौर से सम्बद्ध किए गए जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने जिला सूचना कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के विभागीय कार्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन एवं सूचना विभाग की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का प्रभावी एवं समयबद्ध प्रचार-प्रसार उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कार्यालयीय कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि जनपद में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का व्यापक प्रसार किया जाएगा।
नवागत जिला सूचना अधिकारी ने कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। कार्यभार ग्रहण के दौरान जिला सूचना कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस बीच, निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, लखनऊ के निर्देश पर सहायक निदेशक सूचना बदायूं आशुतोष चन्दोला को बिजनौर में सहायक निदेशक सूचना पद पर सम्बद्ध किया गया है।

Discussion about this post