• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धापूर्वक मनाया गया नवरात्रि एवं विजयदशमी पर्व

Naya Badaun by Naya Badaun
October 18, 2026
श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धापूर्वक मनाया गया नवरात्रि एवं विजयदशमी पर्व
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवरात्रि एवं विजयदशमी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छोटी-छोटी बहनों ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कन्या पूजन के साथ किया। उन्होंने मां दुर्गा एवं भगवान श्रीराम की आरती उतारकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नवरात्रि और विजयदशमी पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया गया।

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा कि मां दुर्गा के नौ स्वरूप नारी शक्ति, साहस, त्याग और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं। नवरात्रि का पर्व हमें नारी शक्ति का सम्मान करने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। वहीं, विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “मां दुर्गा के नौ रूप नौ शक्तियों के आधार हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।” इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और संस्कारों की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम प्रमुख आचार्या रूपाली रस्तोगी एवं सेजल सक्सेना रहीं। आयोजन में रुचि चौहान, शिवांगी वैश्य, प्रीति गुप्ता, ज्योति वाला सक्सेना, पूजा शर्मा, विनीता सिंह, आरती पाठक, द्रोपा पटेल, श्रुति साहू सहित विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

Previous Post

स्लूश वॉल की रॉड खराब होने से सोथा में पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Next Post

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर छाए साहित्यकार डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह, लेखनी को मिला वैश्विक सम्मान

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version