• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ

Naya Badaun by Naya Badaun
August 14, 2026
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा एवं शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास बदायूं की प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा ने बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की चबाने वाली गोली खिलाकर किया।

अफसरों ने शुरू किया कार्यक्रम
शुक्रवार को इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ डॉ. मोहन झा, नोडल अधिकारी एनडी़डी, डॉ. मोहम्मद असलम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, अरविंद राना डीसीपीएम, उमेश राठौर अर्बन कोर्डिनेटर और सचिन सक्सेना, आरकेएसके कोर्डिनेटर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों और किशोर-किशोरियों में कुपोषण एवं खून की कमी हो सकती है। इससे थकावट रहती है और शारीरिक व मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को वर्ष में दो बार एल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाई जानी चाहिए।


डॉ. मो. असलम ने कृमि संक्रमण से बचाव के लिए खुले में शौच न करने, शौचालय का प्रयोग करने, आसपास सफाई रखने, फल-सब्जियों को साफ पानी से धोने, स्वच्छ पानी पीने, भोजन ढककर रखने, नाखून छोटे एवं साफ रखने, जूते-चप्पल पहनने तथा भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की अपील की।


उन्होंने बताया कि एल्बेन्डाजॉल की चबाने वाली गोली सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों, मदरसों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर दवा खिलाई जाएगी। 18 अगस्त 2026 को मॉपअप दिवस पर छूटे हुए बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की गोली अवश्य खिलाने की अपील की गई है।

Previous Post

गिन्दो देवी महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता का संदेश

Next Post

दलित विरोधी मानसिकता वाली सरकार का एक दिन निश्चित होगा पतन : ओमकार सिंह

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version