बदायूं, संवाददाता।
शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने नेकपुर और कृष्णापुरी समेत विभिन्न स्थानों पर 14.44 लाख रुपये की लागत से कराए गए सड़क, नाली निर्माण और पुलिया मरम्मत कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
कृष्णापुरी में डॉ. एके वर्मा हॉस्पिटल से काशीराम मौर्य के मकान तक सीसी सड़क और नाली निर्माण पर 5.86 लाख रुपये खर्च किए गए। नेकपुर में हाकिम सिंह के मकान से गायत्री के मकान तक तथा ब्रजपाल सिंह और सुधा शर्मा के मकानों तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण पर 4.22 लाख रुपये की लागत आई।
इसके अलावा नेकपुर अंडरपास के निकट नाले की पुलिया से मेघर सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण और पुलिया मरम्मत पर 2.70 लाख रुपये खर्च किए गए। सिविल लाइन नेकपुर में टीकाराम के मकान तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य पर 1.66 लाख रुपये की लागत आई।
उद्घाटन के दौरान पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
फात्मा रजा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क और नाली निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी तथा जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई में सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर सभासद भाग्य देवी दिवाकर, श्याम पाल, पिंकू यादव, देवेंद्र सिंह यादव, निर्दोष, वीरेंद्र चौधरी, अभिनव कुमार, राजेश्वर सिंह, पप्पू, सरोजा देवी, मान सिंह, केपी सिंह, उमेश, प्रमोद, अशोक, दयाराम, बृजपाल, मोर सिंह, कृष्णा देवी और अशोक कुमार सक्सेना समेत पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Discussion about this post