बदायूं संवाददाता।
जनपद के ग्राम आमगांव निवासी भारतीय सेना में नायक के पद पर हिसार में तैनात वीर जवान अंकुश पटेल के ड्यूटी के दौरान शहीद होने का समाचार मिलने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की रक्षा और मातृभूमि की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान अंकुश पटेल का त्याग, साहस और समर्पण सदैव देशवासियों के हृदय में अमर रहेगा। उनका शहीद होना बदायूं जनपद सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में समाजवादी पार्टी और उसके सभी कार्यकर्ता शहीद जवान के परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत वीर जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Discussion about this post