बदायूं संवाददाता।
जनपद बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे के बाद गुरुवार को सांसद आदित्य यादव ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सांसद सबसे पहले बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर पहुंचे। इसके बाद शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के निजामपुर, चेतु नगला और अलीपुर चमारी में मृतकों के परिजनों से मिले। इसके बाद बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सराय मुड़िया खागी और सहसवान विधानसभा क्षेत्र के मदारपुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
उन्होंने हादसे में घायल लोगों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर उपचार की जानकारी ली तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सांसद ने कहा कि हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ वह खड़े हैं और उनकी सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
दौरे के दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह दद्दा, हिमांशु यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, महासचिव उदयवीर शाक्य, फखरे अहमद शोबी, सुनील यादव, अतुल पटेल, अशोक यादव, लक्ष्मण लोधी, देवेंद्र गौतम, सुनीता पाल, नवाब सिंह यादव, डॉ. शकील, केपी राठौर, परवेज अहमद, जवाहर सिंह यादव, प्रदीप गुप्ता और किशनपाल गुरु सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post