• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भीषण गर्मी से राहत को शहर में शुरू हुई मिस्ट फॉगिंग : पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा

Naya Badaun by Naya Badaun
June 1, 2026
भीषण गर्मी से राहत को शहर में शुरू हुई मिस्ट फॉगिंग : पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

बदायूं शहर में भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को राहत देने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका ने मिस्ट फॉगिंग अभियान की शुरुआत कर दी है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने 52 लाख 95 हजार रुपये की लागत से खरीदे गए फॉग कैनन व्हीकल का फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर मिस्ट फॉगिंग कराई गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ धूल के कणों में भी कमी आई।

सोमवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि फॉग कैनन व्हीकल के माध्यम से की जाने वाली मिस्ट फॉगिंग वातावरण के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक साबित हो रही है। इससे लू के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है और सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों को राहत महसूस होती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य गर्मी के मौसम में नागरिकों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मिस्ट फॉगिंग का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी है कि इससे हवा में मौजूद धूल के सूक्ष्म कण नीचे बैठ जाते हैं, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलती है। बाजारों, प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर इस तकनीक के उपयोग से वातावरण में शीतलता बनी रहती है और लोगों को स्वच्छ हवा मिलती है। पालिका प्रशासन के अनुसार यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर नियमित रूप से मिस्ट फॉगिंग कराई जाएगी, ताकि भीषण गर्मी के दौरान नागरिकों को राहत मिल सके और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा सके। नगरवासियों ने पालिका की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

Previous Post

डायरिया रोकथाम व प्रबंधन का संदेश घर-घर पहुंचाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Next Post

निजी तालाब पर कब्जा का आरोप, 7वें दिन भी धरना जारी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version