• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मिशन 2027 : बिसौली विधानसभा में सक्रिय हुए भाजपा नेता रामनरेश गौतम, दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क

Naya Badaun by Naya Badaun
July 4, 2026
मिशन 2027 : बिसौली विधानसभा में सक्रिय हुए भाजपा नेता रामनरेश गौतम, दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

बिसौली विधानसभा क्षेत्र (112) से भाजपा के संभावित प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरेश गौतम ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा कर लोगों से मुलाकात की और भाजपा प्रत्याशी के रूप में आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा।

शनिवार को जनसंपर्क के दौरान रामनरेश गौतम ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं, व्यापारियों और समाज के हर वर्ग की आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें बिसौली विधानसभा से प्रत्याशी बनाती है और जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता तक पहुंच रही योजनाएं
रामनरेश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क, आवास, राशन कार्ड, पेंशन, व्यापारियों के सम्मान और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

100 दोनों का विजन लेकर मैदान में आए रामनरेश
रामनरेश गौतम ने बताया कि अपने 100 दिनों के विजन एवं घोषणा-पत्र के साथ वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने परौली, नागभानपुर, नागपुर, चित्रसेन, सिद्धपुर, आशापुर, सैदपुर, पिनारा, बिसौली नगर, मिठामई सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन का भरोसा दिया।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर दुर्गेश सागर, डॉ. रमेश गौतम, रमेश प्रजापति, विकास गौतम, अभय गौतम, जसवीर यादव, इमरान शेख, कन्हैया शर्मा, जय शर्मा, अंतू मिश्रा, रामसेवक, मोरध्वज सागर, ओमकार, गंगाराम प्रजापति, बीरबल गौतम, बालकिशन मौर्य, रघुराज शास्त्री, रतीभान शाक्य, विनीता शाक्य, मटरूलाल, पदम सिंह, किशन बघेल, जय साहू, विमलेश, दिनेश गौतम, सोहनलाल गौतम, ज्ञान प्रकाश शाक्य, जय कश्यप, चरण सिंह प्रजापति, ठाकुर नीतीश कुमार, जयभान सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

 

जन सेवा का संकल्प
रामनरेश गौतम ने कहा कि उनका संकल्प राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा है और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें लगातार मिलता रहेगा।

Previous Post

गंगा एक्सप्रेस-वे के डहरपुर इंटरचेंज पर औद्योगिक गलियारे का विरोध तेज, किसानों का ऐलान “जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Next Post

पटेल चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version