बदायूं संवाददाता।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बदायूं में जनपद स्तरीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। इसमें शैक्षिक गुणवत्ता, निपुण भारत मिशन, निपुण आकलन, कैच-अप कार्यक्रम और डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग पर चर्चा हुई।

एसआरजी सुधा मिश्रा ने 15 नवंबर के बाद प्रशिक्षु अध्यापकों द्वारा निपुण आकलन किए जाने की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों की नियमित प्रगति पर ध्यान देने को कहा। एसआरजी जसवीर यादव ने किताब वितरण एप पर शैक्षिक सामग्री अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया।
एआरपी कामिनी राठौड़ ने निपुण प्लस आकलन और ईको क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं, डायट के प्रभारी सेवारत विभाग डॉ. अमित शर्मा ने उद्गम पोर्टल पर शिक्षण वीडियो अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई और बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों के कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में शिक्षक संकुलों की भूमिका को शैक्षिक नवाचार और निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। इस अवसर पर एआरपी रुद्राक्ष उपाध्याय, सीमा राजन तथा शिक्षक संकुल राजीव कुमार, जमीर अहमद, परमानंद, सना मुजम्मिल, नावेद अंसारी, परमवीर दीवला, जितेंद्र कुमार, चन्द्रभान नीलू सहित जनपद के समस्त शिक्षक संकुल मौजूद रहे।

Discussion about this post