नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं जिला मुख्यालय पर कचहरी में अधिवक्ताओं के चैंबर धूं-धूंकर जल उठे हैं। अधिवक्ताओं के चैंबर में भीषण आग लग गई। जिससे अधिवक्ताओं के कई चैंबर जल चुके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया है। इस भीषण अग्निकांड से इलाके में हड़कंप मच गया और ट्रैफिक भी रूक गया है। इससे इलाके में हलचल मची हुई है।
बदायूं शहर में कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक से जिला अस्पताल मार्ग पर जजी परिसर के सामने अधिक्ताओं के चैंबर हैं। यहां मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे चैंबर में भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे कर कई अधिवक्ताओं के चैंबर को अपनी चपेट में ले लिया और चैंबर धूं-धूंकर जल उठे। चैंबर से तेज लपटे उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे आसपास इलाके की भीड़ एकत्र हो गई। वाहनों से जाने वाले लोग वाहनों को रोककर खड़े हो गए। भीषण आग देखकर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं फायर टीम को सूचना दी गई। फायर टीम ने जाकर अग्निकांड पर जैसे-तैसे काबू पाया है। फिलहाल अग्निकांड से अधिवक्ताओं का काफी नुकसान हुआ है और चैंबर पूरी तरह जल गये हैं।
आग का शॉटसर्किट से बता रहे कारण
बदायूं कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक-लावेला चौक मार्ग पर अधिवक्ताओं के चैंबर में आग लग चुकी है। भीषण आग के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर भारी भीड़ लोगों की एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अधिवक्ताओं के चैंबर में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट से बताया जा रहा है। अधिवक्ताओं के चैंबर के पास बिजली की लाइन से आग लगना बताया जा रहा है।
अग्निकांड के चलते रूका यातायात
बदायूं शहर में कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक से लावेला चौक मार्ग पर अधिवक्ताओं के चैंबर में भीषण आग लग गई है। भीषण अग्निकांड के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं भारी भीड़ भी मौके पर जुट गई। वहीं आग की तेज लपटों के चलते मार्ग का यातायात इधर-उधर रूक गया। जब तक आग पर काबू नहीं किया जा सका तब तक यातायात रूका रहा।

Discussion about this post