बदायूं, संवाददाता।
जगत ब्लॉक के ग्राम नाधी गोटिया में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमकार सिंह के नेतृत्व और जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति के समर्थन से आयोजित हुआ। अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सलमान गाजी ने की।
ओमकार सिंह ने नए सदस्यों का कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश सह सचिव यंग ब्रिगेड सेवादल फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां ने भी सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। मोरपाल प्रजापति ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की सक्रियता से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में पप्पू, नासिर, शोएब, फुरकान, रंजीत, प्रमोद पाल, रमेश कुमार, नरेंद्र, मुजाहिद और जमशेद आदि शामिल रहे। संचालन जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबू चौधरी ने किया। इस दौरान पंचायती राज संगठन अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, शराफत अली, अजय, रवींद्र शाक्य, सतीश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post